राज्य समाचार

राज्यपाल ने सेवानिवृत्त जज उबोवेजा को दिलाई प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ

Spread the love

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने 27 अगस्त को राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। शपथ के बाद राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने पुष्पगुच्छ से उबोवेजा का अभिवादन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख लोकायुक्त टी.पी. शर्मा, राज्य सूचना आयुक्त एन.के. शुक्ला, पूर्व सूचना आयुक्त मनोज पवार, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी तथा उबोवेजा के परिजन उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button