राजनीतीराज्य समाचार

अग्रवाल सभा कोरबा (2026-28) : उपाध्यक्ष पद हेतु आशीष गोयल की मजबूत दावेदारी , नई सोच के साथ समाज को नई दिशा देने का संकल्प

कोरबा | ग्राम यात्रा न्यूज़

अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी सत्र 2026-28 के नवीन कार्यकारिणी चुनाव को लेकर समाज में सरगर्मी तेज हो गई है । इसी कड़ी में समाज के सक्रिय एवं युवा चेहरा आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स , निहारिका) ने उपाध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है ।

आशीष गोयल ने समाज के सभी अग्रबंधुओं से आशीर्वाद और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य केवल पद प्राप्त करना नहीं , बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार की खुशहाली , सम्मान और एकजुटता सुनिश्चित करना है ।

नई सोच के साथ नई दिशा

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए पारदर्शी नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी जरूरी है । “आपका एक-एक मत समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा” , यह कहते हुए उन्होंने सभी से समर्थन की अपेक्षा जताई ।

प्रमुख संकल्प और प्राथमिकताएं

एकता : पूरे समाज को एक सूत्र में जोड़कर मजबूत सामाजिक समन्वय स्थापित करना ।

सेवा : हर वर्ग की समस्याओं का त्वरित समाधान और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना ।

पारदर्शिता : समाज के सभी कार्यों में स्पष्टता , ईमानदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करना ।

युवा नेतृत्व पर भरोसा

आशीष गोयल का मानना है कि बदलते समय के साथ समाज को नई सोच और ऊर्जावान नेतृत्व की आवश्यकता है , जिससे संगठन और अधिक सशक्त बन सके ।

समर्थन की अपील

उन्होंने सभी अग्रबंधुओं से आग्रह किया कि समाज के बेहतर कल के लिए आज अपना समर्थन अवश्य दें ।

“आपका विश्वास , मेरी शक्ति ।”

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button