राष्ट्रीय खबरें

भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया घोषणा-पत्र

Spread the love

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा अपना घोषणा-पत्र जारी कर रही है। पार्टी ने इसे संकल्प-पत्र का नाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। घोषणा पत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह संकल्प पत्र को जारी कर रहे हैं।
तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाएंगे।
2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे।
75 मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। मैनेजमेंट स्कूलों की सीटें बढ़ाएंगे।
5 किलोमीटर के भीतर बैंकिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।
लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों संबंधी शिकायतों के लिए सिंगल विंडो योजना।
आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए म्यूजियम बनाएंगे।
धारा 35ए हटाने की कोशिश करेंगे।
एक देश एक चुनाव पर आम राय बनाने की कोशिश करेंगे।
60 साल बाद किसानों को पेंशन की सुविधा।
देश के सभी किसानों को 6 हजार रुपए सालाना मिलेगा।
राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन करेंगे।
छोटे दुकानदारों को भी पेंशन की सुविधा मिलेगी।
सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं में सीटें बढ़ाई जाएंगी। लॉ कॉलेजों में भी सीटें बढ़ाई जाएंगी।
2022 तक नए भारत का निर्माण करेंगे।
भारत के अंदर क्षेत्रीय असंतुलन दूर करेंगे।
सभी जमीन रिकॉर्डों का डिजीटलीकरण करेंगे।
मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें बढ़ाई जाएंगी।
2022 तक रेल पटरियों को ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया जाएगा।
2022 तक सभी रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जाएगा।
सभी सिंचाई योजनाओं को पूरा करेंगे।
1 लाख तक के लिए कृषि ऋण पर 5 साल तक ब्याज नहीं।
देश के किसानों को 6000 रुपए सालाना मिलेगा।
राम मंदिर का जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं। मंदिर निर्माण के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।
राष्ट्रवाद के प्रति हमारी प्रतिबद्धता।
आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। अवैध घुसपैठ को पूरी तरह रोकेंगे।
सिटीजनशिप बिल को संसद में पास कराएंगे।
किसान क्रेडिट कार्ड पर 5 साल तक के लिए ब्याज नहीं।
संकल्प-पत्र को 12 श्रेणियों में बांटा गया है।
12 कमेटियों ने संकल्प-पत्र बनाने में भूमिका निभाई।
2022 तक 75 संकल्प पूरा करने का वादा।
देश के सभी क्षेत्रों और समुदायों से चर्चा के बाद बनाया गया संकल्प-पत्र।
6 करोड़ लोगों की भागीदारी से बना है संकल्प पत्र।
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र के ज्यादातर वादे पूरे किए।
संकल्प पत्र राष्ट्रवाद की विचारधारा से बनाया गया है।
ये सरकार अपने वादे पूरे करती है।
अमित शाह ने कहा कि 75 संकल्प के साथ जनता के सामने जा रहे हैं।
5 साल में सरकार ने 50 से ज्यादा बड़े कदम उठाए।
आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने की नीति बनाई।
भारत एक महाशक्ति बनकर उभरा।
दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा। देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथसिंह, वित्तमंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत मौजूद हैं।
भाजपा के घोषणा-पत्र का नाम ‘सं‍कल्पित भारत-सशक्त भारत’ होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजेपी कार्यालय पहुंचे।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button