राज्य समाचार

सैम पित्रोदा को फिर से पद देने वाली कांग्रेस का देशविरोधी चेहरा उजागर : केदार कश्यप

Spread the love

रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने सेम पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पर पुनः बहाल किए जाने पर तीखा हमला बोला है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के इस फैसले से कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र बेनकाब हो गया है।

मंत्री कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विरासत टैक्स लगाने, रंगभेद आदि से जुड़े बयानों के मद्देनजर पद से हटाए गए राहुल गांधी के सलाहकार पित्रोदा को हटाया गया था, लेकिन अपने इस फैसले से पलटकर कांग्रेस नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके लिए देश के लोग नही सैम अंकल प्राथमिकता रखते है।पित्रोदा की बहाली ने कांग्रेस की उस विकृत राजनीतिक मानसिकता को भी साफ कर दिया है कि विरासत टैक्स, रंगभेद जैसे बयान कांग्रेस की सोची- समझी साजिशाना रणनीति के तहत दिए गए या दिलाए गए, और विवाद के चलते वोट बैंक के डैमेज कंट्रोल के लिहाज से पित्रोदा को हटाने का काम किया लेकिन अब यह आईने की तरह साफ हो गया है कि ये बयान कांग्रेस का आधिकारिक स्टैण्ड ही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तमाम बयान बहुत ही सोचे-समझे होते हैं ताकि समाज में अलगाव और घृणा फैले। ये बयान चुनावी नफे-नुकसान को ध्यान में रखकर दिए जाते हैं, फिर दिखावे के लिए कार्रवाई करने के बाद निर्लज्जतापूर्वक पद पर बहाल किया जाता है। कश्यप ने कहा कि पित्रोदा की तरह ही, जज बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म करते कैमरे में कैद हुए अभिषेक मनु सिंघवी को प्रवक्ता पद पद से से हटाने के बाद फिर उन्हें प्रवक्ता बना दिया गया। कांग्रेस के ये तमाम राजनीतिक फैसले देश की गरिमा, लोकतांत्रिक व सामाजिक मर्यादा पर गहरी चोट करने वाले हैं, जिसकी जितनी निंदा की जाए, कम ही है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button