राज्य समाचार

छत्तीसगढ़ में भूकंप के तेज झटके, बस्तर संभाग के कई जिलों में महसूस किए गए

Spread the love

सुकमा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:32 के करीब भूकंप के झटके महसूस किया गया। दोरनापाल, कोंटा के  लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकले।

वहीं भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सुकमा सहित दोरनापाल, कोंटा, गादीरास सभी जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

वहीं बीजापुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा नारायणपुर में एक सैकेंड भूकंप आया। भूकंप का केंद्र तेलंगाना के भद्राचलम में था।

वहीं भूकंप के झटके की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल में 5.3 आंकी गई है। भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस भुकंप का असर बस्तर संभाग के कई इलाकों में देखा गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button