राज्य समाचार
वाटरफॉल में 2 गुटों में मारपीट, युवकों ने एक दूसरे को जमकर पीटा, देखें VIDEO…
सरगुजा। इन दिनों पड़ रहे भीषण गर्मी के से निजात पाने अंबिकापुरवासी शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर लिब्रा वाटरफॉल भारी संख्या में पहुंच रहे हैं. जहां परिवार के लोग तो पहुंच ही रहे हैं. साथ में स्कूली छात्र और युवक भी लुत्फ उठाने वाटरफॉल पहुंच रहे हैं. वहीं आज लिब्रा वाटरफॉल में आए दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट की घटना में एक नाबालिग के साथ एक युवक को गंभीर चोट आई है. ये घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक एक दूसरे को मारते हुए और गंदी-गंदी गालियां देते दिख रहे हैं.

Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
