राज्य समाचार

वित्तमंत्री चौधरी ने लॉन्च की ‘महतारी शक्ति ऋण योजना’

माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहल

रायपुर (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय से महतारी शक्ति ऋण योजना लॉन्च की। इस अवसर पर राज्य ग्रामीण बैंक के चेयरमैन विनोद अरोरा भी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वित्त मंत्री चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह योजना माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।”

राज्य ग्रामीण बैंक  के चेयरमैन अरोरा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत, जिन बहनों का खाता ग्रामीण बैंक में है और जिनमें महतारी वंदन योजना की राशि जमा होती है, उन्हें स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपए तक का ऋण बिना किसी औपचारिकता के उपलब्ध कराया जाएगा।

राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा शुरू की गई महतारी शक्ति ऋण योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह योजना महिलाओं को न केवल वित्तीय मदद प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार और समाज के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करने में भी सहायक होगी।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button