राज्य समाचार

कटघोरा गोलीकांड : बाइक सवार ने की फायरिंग, बस में बैठकर भागने से पहले धराया आरोपी

Spread the love

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात फायरिंग की वारदात ने हड़कंप मचा दिया। कसनिया मार्ग पर हुए इस घटनाक्रम में बाइक सवार युवक ने सिकंदर मेमन के घर के सामने गोली चलाई। एक राउंड शटर पार कर गया जबकि दूसरी गोली दरवाजे पर जा लगी। घटना के समय घर के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।

हादसे के बाद बदल ली शर्ट

सूत्रों के मुताबिक गोली चलाने के बाद आरोपी भागते समय कसनिया से हाईवे की ओर बढ़ रहा था, तभी उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद उसने स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए शर्ट बदल ली। हालांकि गांव के युवकों को उसके हावभाव संदिग्ध लगे और उन्होंने पीछा करना शुरू कर दिया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

बस में चढ़ते ही पकड़ा गया

खुद को घिरता देख युवक बस में बैठकर कटघोरा निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर कटघोरा पुलिस ने उसे बस स्टैंड से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अब तक वारदात का मकसद साफ नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मौके पर एडिशनल एसपी और फॉरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button