17/04/2026

मुख्यमंत्री बघेल हुए रवाना दिल्ली, नवनिर्वाचित अध्यक्ष खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

0

25.10.22| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। जहां सीएम बघेल रात दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रुकेंगे।आज सुबह सीएम सीएम भूपेश बघेल हमेशा की तरह परंपरा के अनुसार पाटन ब्लाक के ग्राम जजंगिरी और कुम्हारी पहुंचकर गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार शाम को दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री, कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने जा रहे हैं।

समारोह में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई संगठन पदाधिकारी भी शामिल हाेने पहुंच रहे हैं। शपथ ग्रहण के साथ 24 साल बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी गांधी-नेहरु परिवार से बाहर के किसी नेता के पास पहुंचेगी। मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार शाम 6 बजे हवाई जहाज से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली हवाई अड्‌डे से वे सीधे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार सुबह 10 बजे से होना है। इसका आयोजन कांग्रेस के मुख्यालय में किया गया है।

इस समारोह में कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित संगठन के शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी इस समारोह में शामिल होने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है, एआईसीसी की ओर से शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्षों, पूर्व अध्यक्षों, सीएलपी लीडर, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के मौजूदा लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को आमंत्रित किया गया है।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News