राज्य समाचार

ट्रैक्टर के नीचे आने से नाबालिग की मौत

बिलासपुर । बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के नीचे आने से एक नाबालिग की जान चली गई। बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर में 16 साल के लड़के से मजदूरी कराया जा रहा था। ईंट से भरे ट्रैक्टर में लड़का इंजन पर बैठा था। इसी बीच ट्रैक्टर से उछलकर वो सड़क पर गिर गया। पहिए के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, ग्राम चिल्हाटी निवासी समीर कंवर (16) रोजी-मजदूरी करता था। शुक्रवार को ट्रैक्टर ड्राइवर के साथ वो ईंट लेने के लिए कुकुर्दीकेरा स्थित ईंट भट्ठा गया था। यहां ट्रॉली में ईंट लोड करने के बाद समीर ट्रैक्टर के इंजन वाली सीट पर बैठकर गांव लौट रहा था। ट्रैक्टर भट्ठे से निकलकर कुछ दूर ही निकला था। तभी सामने ब्रेकर देखकर भी ड्राइवर ने स्पीड कम नहीं किया। इसके चलते समीर ट्रैक्टर के इंजन से उछलकर सड़क पर गिर गया। जिसके बाद वो पहिए के नीचे आकर दब गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर में समीर के मजदूर साथी भी सवार थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पूछताछ के बाद ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शव का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है।

इस हादसे के बाद श्रम कानून का उल्लंघन करने का भी मामला सामने आया है। प्रावधान के अनुसार किसी भी नाबालिग से मजदूरी कराना अपराध है। लेकिन, यहां ट्रैक्टर मालिक और चालक 16 साल के लड़के से मजदूरी करा रहे थे। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच करने के बाद कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button