राज्य समाचार
मुख्यमंत्री ने मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी मनु भाकर को कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। निश्चित ही यह समूचे भारतवासियों के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है। मनु भाकर को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info