August 2, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

घायल भारतीय पायलट को पाक द्वारा अशोभनीय तरीके से दिखाए जाने पर नाराज़ भारत, की तत्काल रिहाई की मांग

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

भारत ने इस्लामाबाद की तरफ से पायलट के फोटो और वीडियो बांटने पर भी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में यह कहा गया- ‘वीडियो में घायल भारतीय वायुसेना के जवानों को दिखाया जाना अशोभनीय था और यह इंटरनेशनल ह्यूमेन लॉ और जेनेवा कन्वेशन के नियमों के खिलाफ है।’
भारत ने कहा कि पाकिस्तान इस बात को सुनिश्चित करें कि वायुसेना के पायलट को हिरासत में किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया जाए।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसकी धरती से चलाए जा रहे आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय दायित्व और द्विपक्षीय प्रतिबद्धता की बजाय वह भारत के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखा रहा है। यह बलाकोट में जैश-ए-मोहम्मद कै कैम्प पर भारत की तरफ से किए गए हवाई के के बिल्कुल विपरीत है।
गौरतलब है कि इससे पहले भारत में सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे पाकिस्तानी जेट विमान को भारतीय वायुसेना की तरफ से मार गिराए जाने के बाद एक भारतीय पायलट लापता था। यह जानकारी बुधवार को भारत सरकार ने पाकिस्तान के उन दावों के बाद दी, जिनमें उसने ‘अपने वायुक्षेत्र में रहकर नियंत्रण रेखा के पार हमले करने’ की बात कही थी। बालाकोट में आतंकवादी अड्डे को भारतीय वायुसेना द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव इस वक्त चरम पर नजर आ रहा है।

Related Articles

Check Also
Close