राज्य समाचार

नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, हथियार बरामद…

नारायणपुर । नक्सल मोर्चे पर जवानों को फिर बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए हैं। घटना स्थल से AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार बरामद हुए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। इसकी पुष्टि एसपी प्रभात कुमार ने की है।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर जिला नारायणपुर-दंतेवाड़ा की संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर गई थी। इस दौरान एक बजे पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK 47, SLR सहित कई अन्य हथियार भी बरामद हुए हैं। वहीं सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button