अपराधराज्य समाचाररोचक तथ्य

नायब तहसीलदार के सामने परिजनों पर भड़के MS डॉ गोपाल कंवर, “जो करना है कर लो…” VIDEO में कैद, मासूम की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज कोरबा में भारी बवाल

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम वानिया केवट की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब गंभीर प्रशासनिक मुद्दा बन गया है। मासूम की मौत से आक्रोशित परिजन पिछले कई घंटों से मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे हुए हैं। इसी बीच अस्पताल के एमएस डॉ गोपाल कंवर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नायब तहसीलदार की मौजूदगी में परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था, ताकि परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच बातचीत कराई जा सके और स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में एमएस डॉ गोपाल कंवर भी मौके पर पहुंचे, जहां पहले से धरने पर बैठे परिजनों ने उन्हें घेर लिया और मासूम की मौत को लेकर सीधे सवाल पूछे।

इसी दौरान हुए घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सामने आया है। वीडियो में परिजन बच्ची की मौत को लेकर जवाब मांगते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एमएस डॉ गोपाल कंवर द्वारा कथित रूप से “जो करना है कर लो” जैसे शब्द कहे जाने की बात सामने आई है। इस बयान के बाद मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी और बढ़ गई और अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।

धरने पर बैठे परिजनों का कहना है कि उनकी 13 माह की मासूम बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और वह कोमा में चली गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन इस मामले में जिम्मेदार डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अस्पताल के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग जमीन पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मासूम की मौत के बाद भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भी परिजनों का आक्रोश कम होता नजर नहीं आया।

मेडिकल कॉलेज के गेट पर फूटा जनाक्रोश, मासूम की मौत के बाद धरने पर बैठे परिजन, घिरते ही पीछे हटे MS डॉ गोपाल कंवर

इस पूरे घटनाक्रम के सामने आए वीडियो ने मामले को और गंभीर बना दिया है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में हुई इस बहस और कथित बयान के सामने आने के बाद अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है। फिलहाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और परिजन न्याय की मांग को लेकर धरने पर डटे हुए हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button