राज्य समाचार

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृध्दों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में नशा मुक्ति व स्वच्छता ही सेवा के तहत ली गई शपथ

सुकमा । अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके सम्मान और गरिमा को बनाए रखना और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। इस दिवस पर दुनिया भर में विभिन्न कार्यक्रम और आयोजन किए जाते हैं ताकि समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाई जा सके।

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार धु्रव के निर्देशन में आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शबरी आडिटोरियम भवन कुम्हाररास सुकमा में जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों को साल एवम् श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ जनों का श्रीफल व वॉकिंग स्टिक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी वृद्धजन, नागरिकगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण व छात्र छात्राओं ने नशा मुक्ति एवं स्वच्छता ही सेवा के तहत शपथ ली गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनीराम बारसे ने कहा कि वृद्धजनों का समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज, परिवार और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभव और ज्ञान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन हमें इस बात की याद दिलाता है कि वृद्धजन हमारे समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं और उनकी देखभाल और सम्मान हमारी जिम्मेदारी है। वृद्धजनों के प्रति समाज में सम्मान और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। यह आयोजन उन्हें यह एहसास दिलाने का एक प्रयास है कि वे समाज के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं और उनके अनुभव और ज्ञान आज भी हमारी धरोहर हैं।

अपर कलेक्टर गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मानव के जीवन में हर कदम में वृद्ध जनों की महत्व को बताया। समाज कल्याण विभाग डीडी संजय पांडेण्य ने बताया कि शासन द्वारा वृद्धजनों के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से वृद्धावस्था पेंशन योजना, स्वास्थ्य सेवाएं और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शामिल हैं। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत वृद्धजनों को हर महीने एक निश्चित राशि दी जाती है, जिससे वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। उन्होने बताया कि योजनाओं के माध्यम से वृद्धजनों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाना और उन्हें आर्थिक, सामाजिक और मानसिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजनाएं वृद्धजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हैं और यह समाज में उनकी गरिमा को बनाए रखने का एक प्रयास है।

इस अवसर पर जनपद सुकमा उपाध्यक्ष डमरू राम नाग, विश्वराज सिंह चौहान व स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित नगर पालिका परिषद सुकमा सीएमओ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवम् वृद्धजन एवं छात्रगण शामिल हुए।

 

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button