राज्य समाचार

वेतन के लिए काट रहे थे चक्कर, जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिले, दूसरे दिन खाते में पहुंचे पैसे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो रहा है। जनदर्शन में धान संग्रहण केंद्रों में कार्यरत कर्मियों को पिछले एक साल से वेतन नहीं मिलने की शिकायत पहुंची। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को निर्देशित किया और तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई और दूसरे दिन सभी कर्मियों के बैंक खाते में उनका वेतन पहुंच गया। मुख्यमंत्री के इस त्वरित निर्णय से राहत मिलने पर कर्मियों में खुशी है और उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

रायपुर जिले के 6 धान संग्रहण केंद्रों में कार्यरत 28 कर्मियों को पिछले एक साल से वेतन प्राप्त नहीं हुआ था। लंबे समय से सभी कर्मचारी परेशान थे और विभाग के अधिकारी से सिर्फ आश्वसान मिल रहा था। वेतन मिलने की आस खत्म हो रही थी, तभी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन की शुरूआत की। मुख्यमंत्री से पहले ही जनदर्शन में आवेदन लेकर कर्मचारी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विस्तार से उनकी समस्याओं को सुनी और कलेक्टर को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्रवाई प्रारंभ कर वेतन देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किए। इसके बाद सभी कर्मचारियों को उनके खाते में वेतन ट्रांसर्फर कर दिया गया। बैंक खाते में जैसे ही राशि पहुंचने का मैसेज मोबाइल पर पहुंचा, वैसे ही कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मुख्यमंत्री के द्वारा समस्या का त्वरित निराकरण होने के बाद धान संग्रहण केंद्र बकतरा के कर्मचारी कुंजलाल चंद्राकर, ग्राम कुरूदभाठा के नोखेलाल साहू, ग्राम जौंदा के हीरदेश साहू व अन्य कर्मियों में खुशी है और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भी धन्यवाद दिया।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button