राज्य समाचार

डिजिटल क्रॉप सर्वे का कलेक्टर ने किया मुआयना

फसल की जानकारी जियो टैग में फोटो के साथ रहेगी स्टोर

रायगढ़।  लैलूंगा ब्लॉक में इस बार डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है। किसानों के खेत के क्षेत्रफल और लगी फसल का अपडेट खेत से सीधे सॉफ्टवेयर में फोटो के साथ अपलोड किया जा रहा है। इस पायलट पायलट प्रोजेक्ट में गांव के शिक्षित युवाओं को सर्वेयर के रूप में शामिल किया गया है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल लैलूंगा के विभिन्न गांवों में पहुंचकर इस डिजिटल क्रॉप सर्वे का मौका मुआयना किया। सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव भी इस दौरान साथ रहे।

कलेक्टर ने ब्लॉक के लारीपानी, सोहनपुर, मोहनपुर और झरन में डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने किसानों के खेतों में पहुंचकर वहां सर्वेयर द्वारा किए जा रहे कामों को देखा। यहां उन्होंने जियो रेफरेंसिंग आधारित सॉफ्टवेयर में सर्वे के दौरान भरी जाने वाली जानकारी और उसके वेरिफिकेशन की प्रक्रिया की जानकारी सर्वेयर और पटवारी से ली और मौके पर ही एक सर्वे करवाकर उसकी जानकारी सॉफ्टवेयर में दर्ज करवाई। जिसका मिलान पटवारी द्वारा किए जा रहे गिरदावरी से भी किया गया। कलेक्टर श्री गोयल ने इस दौरान गांवों में चल रही गिरदावरी का निरीक्षण किया। उन्होंने पटवारियों से गिरदावरी का काम पूरी संजीदगी के साथ त्रुटिरहित तरीके से करने के निर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शशिकांत कुर्रे, एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता, उप संचालक कृषि अनिल वर्मा, तहसीलदार शिवम पाण्डेय, सीईओ जनपद प्रेम सिंह मरकाम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button