राज्य समाचार
शिवतराई में लगाया गया जन चौपाल, अधिकारियों ने गांव भ्रमण कर ग्रामीणों से की चर्चा

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान के मार्गदर्शन में हितग्राहियों को राज्य शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कोटा ब्लॉक के शिवतराई में पीएम जनमन योजना के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now

एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा की अध्यक्षता में अधिकारियों द्वारा गांव का मैदानी भम्रण कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना एवं उनके द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जन चौपाल में सीईओ कोटा युवराज सिन्हा, विभागीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान एवं महिलाएं मौजूद थी।


Live Cricket Info

