राज्य समाचार

मोर बूथ मोर अभियान में शामिल हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के मोर बूथ मोर अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा के ग्राम आसना तामाकोनी पारा मे बूथ क्रमांक 20 में प्रत्येक मतदान केंद्र में सौ नए सदस्य बनाने के लक्ष्य के तहत भाजपा के नए सदस्य बनायें। जिसमें महिलायें ,युवा ,वरिष्ठ नागरिक सभी वर्गों ने बढ़ चढ़कर भारतीय जनता पार्टी की नई सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनने पर बधाई देते हुए सभी को परिवार में आने की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर श्री देव ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है, जिसमें माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भाजपा का सदस्य बनने आग्रह किया। श्री देव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुये अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी,रामाश्रय सिंह , नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ,राधे श्याम पेंद्रे ,वेणुधर पाणिग्रही ,गुरु नारायण शक्ति केंद्र प्रभारी ,मनीराम बूथ अध्यक्ष ,गौतम सिंह, विकास जोशी ,रेनू एवं काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button