राज्य समाचार

पट्टा वितरण को लेकर, सावधान रहें सभी वार्ड की जनता दलालों के अफवाहो से बचें ,, पार्षद

कोरबा –  वार्ड क्रमांक 23 रविशंकर शुक्ल नगर के कृष्णा नगर में 320 हितग्राहियों को भूमि मालिकाना हक़ पट्टा वितरण प्रशासन व नगर निगम के सहयोग से होना है उस हेतु नगर निगम के द्वारा जल्द ही पट्टा वितरण हेतु सभी ऑपचारिकता कैम्प लगाकर किया जाएगा ,,, सभी हितग्राही निम्न दस्तावेज को तैयार करके रखे

1 पति पत्नी का संयुक्त फोटो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

2 (5 ) वर्ष पूर्व का सम्पति कर

3 आधार कार्ड

4 वोटर कार्ड

5 राशन कार्ड

6 शपथ पत्र

कैम्प लगने के दौरान सभी दस्तावेज का सत्यापन जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा उसके बाद फॉर्म जमा किया जाएगा उसके पश्चात सभी हितग्राही के फ़ॉर्म को संबंधित अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने उपरांत वितरित किया जाएगा,, वार्ड पार्षद ने बताया कि हमारे वार्ड के लोगों द्वारा मुझे सुचना दिया गया है कि कुछ लोगों के द्वारा घर घर जाकर पट्टा संबंधित फार्म को घर घर दिया जा रहा है ,, आप सभी सावधान रहें किसी भी दलाल जैसे लोगों से बचें तथा नगर निगम के जोन कार्यालय से संपर्क कर फार्म प्राप्त करें , किसी के बहकावे में नहीं आए। नगर निगम को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए की किसी भी वार्ड में आम जनता के साथ कोई छलावा ना हो ।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button