राज्य समाचार

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

बाढ़ प्रभावित जनसामान्य के लिए तत्काल भोजन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था करने के दिए निर्देश

Spread the love

राजनांदगां। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। विधानसभा अध्यक्ष राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम धामनसरा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित जनसामान्य से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद उन्होंने ग्राम हल्दी और भंवरमरा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने ग्राम संगदई पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित जनसामान्य के लिए तत्काल भोजन, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पानी का बहाव कम हो जाने के बाद राजस्व विभाग के अधिकारी फसल एवं आवास सहित अन्य क्षति का सर्वे करें, ताकि बाढ़ प्रभावितों को राहत मिल सकें।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बाढ़ आपदा पीड़ाजनक है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम एवं अन्य सभी मिलकर तत्परता से इस आपदा से निपटने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रणनीति यह होगी कि एनीकट को बेहतर तरीके से रेग्यूलेट किया जाए। भादो के समय में अत्यधिक वर्षा हुई है। शिवनाथ नदी एवं अन्य नदियों के किनारे बाढ़ आपदा एवं क्षति के रूप में आई है। जिले में धामनसरा, जंगलेशर, मोहड़, हल्दी, सिंगदई, बांकल सहित अन्य ग्रामों में अत्यधिक वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति बनी है। जिससे नुकसान हुआ है और फसल की क्षति हुई है। फसल पानी में डूबा है और कच्चे मकान में पानी चला गया है। सड़कों का नुकसान हुआ है तथा फल एवं सब्जी उत्पादकों को भी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि एनीकट के गेट को रेग्युलेट किया जाए। बारिश में जैसे ही बांध खुलता है, उसके साथ इसे भी खोला जाये और बंद किया जाए। इस दौरान रमेश पटेल, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button