राज्य समाचार

कोरबा : नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, 10 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर दोस्तों को दिखाया। इसके बाद गांव के अन्य युवकों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग पर संबंध बनाने का दबाव डाला।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की उम्र 17 वर्ष है और उसने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसका होरी लाल चौहान (30) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि होरी लाल ने लड़की के साथ संबंध बनाते समय चुपके से उसका वीडियो बना लिया। बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखा दिया।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

 

इसकी जानकारी गांव के अन्य युवकों तक पहुंचने के बाद उन्होंने नाबालिग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे। कुछ युवकों ने गलत इशारे कर उसे परेशान भी किया।

 

लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़िता ने अपने भाई को पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता का भाई उसे लेकर बालको थाना पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार –

शिकायत मिलते ही बालको थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में होरी लाल चौहान (30), कन्हैया सिंह (25), उदय चौहान (22), मनीष चौहान (22), बुग्गु चौहान (21), राकेश सिंह (40), दशरथ पटेल (32), चित्रभान पटेल (30), शत्रुहन चौहान (25) और योगेश चौहान (22) शामिल हैं।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और नाबालिग से जुड़े इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button