17/04/2026

एक और मुठभेड़: तेलंगाना भाग रहे 6 नक्सली ढेर…

0

कोत्तागुड़ेम/जगदलपुर । छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक छह नक्सली ढेर हो गए हैं। जिसमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं।

यह मुठभेड़ भद्रादि-कोत्तागुड़ेम जिले के गुंडाला-करकागुड़ेम और मुलुगू के बीच चल रही है। जवानों ने सभी छह नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। दो जवान घायल भी हुए हैं। पूरा ऑपरेशन तेलंगाना के वरिष्ठ पुलिस अफसरों की निगरानी में चलाया जा रहा है।

गुड़ाला करकागुडेम में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। सूचना के आधार पर ग्रे हाउड की टीम मौके पर पहुंची। सुबह में पहुंचते ही नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। वहीं कुछ नक्सली घायल भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल, मौके पर जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

4 सितंबर को बीजापुर में नौ नक्सली हुए थे ढेर
वहीं बीती चार सितंबर को छत्तीगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। भारी संख्या में हथियार और मारे गए नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। मुठभेड़ में जवानों ने नौ नक्सलियों को ढेर कर दिया था। पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। तीन सितंबर को सुबह सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों से हुआ तभी गोलीबारी के दौरान नौ माओवादी मारे गए।

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed Latest News