राज्य समाचार

उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया विश्व मूलनिवासी दिवस

जनजातीय वर्ग के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने किया गया आव्हान

दंतेवाड़ा। सर्वविदित है कि विश्व मूलनिवासी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य मूल निवासियों के अधिकारों, संस्कृति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना इस तारतम्य में संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर अनुसार 21 वीं सदी में भी विश्व के विभिन्न देशों में जनजातीय समाज अपनी उपेक्षा, गरीबी, अशिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा का अभाव, बेरोजगारी एवं बंधुआ मजदूर जैसे समस्याओं से ग्रसित हैं. जनजातीय समाज के उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु विश्व के ध्यानाकर्षण के लिए वर्ष 1994 में ’’संयुक्त राष्ट्र संघ’’ के महासभा द्वारा प्रतिवर्ष 9 अगस्त को ’’विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस’’  मनाने का फैसला लिया गया हैं।

इस कड़ी में विश्व आदिवासी दिवस पर शुक्रवार को जिले के मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रांगण स्थित ’’मेढ़का डोबरा’’ में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व प्रथम पारंपरिक ढंग से जनजातीय झंडा वंदन कर, सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्र के परगना प्रमुख अर्जुन मांझी, प्रदेश अध्यक्ष ललित नरेटी, सुरेश कर्मा एवं अन्य समाज प्रमुखों सहित जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, एसडीएम जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे,आदिवासी विकास विभाग उपायुक्त के.एस. मसराम सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

विश्व मूलनिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि अपने संबोधन में  समाज के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षा सर्वाधिक जरूरी बताया  साथ ही जल जंगल जमीन की रक्षा करने हेतु सचेत रहने का आव्हान करते हुए आदिवासी हितों और अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए समाज को एकजूट होने को कहा।  इस मौके पर वन अधिकार पत्र, भी वितरित किये गये इसके तहत 57, हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 190, हितग्राहियों को सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र, सामुदायिक वन संसाधन मान्यता पत्र के अन्तर्गत  6, तथा सामुदायिक वन संसाधन मान्यता पत्र (नगरीय निकाय) 1 हितग्राही को प्रमाण पत्र दिये गये। कार्यक्रम में अन्य राज्यों जैसे झारखण्ड एवं ओडिशा से आये लोकनृत्यक दलों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्यों का प्रदर्शन भी किया गया। इसके पूर्व समाज के युवा वर्ग द्वारा गीदम बाईपास से एसबीआई चौक तक बाइक रैली निकाली गई। इसके अलावा संध्या ’’दायरा जादू बस्तर’’ म्यूजिकल बैंड द्वारा गीत संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस मौके समाज प्रमुख मंगल सिंह बघेल, महादेव नाग, अर्जना कारम, आर.एन. साय, बी. के. एक्का, त्रिपुरारी सिंह मंडावी राज ओयामी, सोमडू भास्कर, सुकालू मुड़ामी, मार्का सोढ़ी, जितेंद्र वेट्टी आदि उपस्थित थे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button