राज्य समाचार

नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर विधायक केदार कश्यप का तंज, कहा- भूपेश बघेल पर अब पार्टी को भरोसा नहीं

Spread the love

रायपुर. वरिष्ठ नेता चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। जिसके बाद बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और विधायक केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में वनमैन शो का काम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब कांग्रेस पार्टी किनारा करने लगी है, जिसका ताजा उदाहरण सबके सामने है.

आगे उन्होंने कहा, 15 सालों से सत्ता से दूर रही कांग्रेस पार्टी को 2018 में जनता ने जो जनादेश दिया था. उसे जनादेश का कांग्रेस पार्टी ने जरा भी सम्मान नहीं किया. कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इन 5 वर्षों में भ्रष्टाचार के नए-नए कीर्तिमान बनाए थे. भूपेश है तो भरोसा है का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी में अब भूपेश बघेल पर जरा भी भरोसा नहीं है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कांग्रेस पार्टी में शुरू से ही अंदरूनी कलह

विधायक केदार कश्यप ने यह भी कहा कि, कांग्रेस पार्टी शुरू से ही अपनी अंदरूनी कलह से जूझती रही. उनके सरकार के मंत्री ही भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं करते थे. कांग्रेस पार्टी जान गई थी कि, भूपेश बघेल की नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है. भ्रष्टाचार और लूट चारों तरफ हुई है, जिसकी वजह से कांग्रेस पार्टी ने भूपेश बघेल पर जरा भी भरोसा नहीं जताया. परिणामस्वरूप कांग्रेस के आलाकमान ने भूपेश बघेल को दरकिनार करते हुए अपने वरिष्ठ नेता चरणदास महंत को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया है.

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button