राज्य समाचार

मोदी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश के किसानों और माताओं को जल्द मिलेगी राशि : मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गौ-पालक एवं गौ-रक्षक के विशेष परिधान और खुमरी पहनाकर किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

लगभग 118.24 करोड़ रूपए की लागत के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

कबीरधाम जिले के कुरूवा में साहू समाज सामाजिक सम्मेलन

रायपुर, 08 मार्च 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कुरूवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहुंचने पर साहू समाज के पदाधिकारियों ने गौ-पालक एवं गौ-रक्षक के विशेष परिधान और खुमरी पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में 118 करोड़ 24 लाख 16 हजार रूपए की लागत के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।



मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में मछली पालन और उद्यान विभाग की हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत 1 करोड़ 50 लाख 30 हजार रूपए की सामग्री और हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सासंद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सिया राम साहू, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित समाज प्रमुख उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ग्राम कुरुवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी में आप लोगों ने विश्वास किया है और जो वादा किया है उसे पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रीमंडल के गठन हुए ढाई महीना हुआ है और इतने कम समय में मोदी के गारंटी को पूरा भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत दी। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर 02 वर्ष के बकाया धान के बोनस की राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में हस्तांरित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल के मान से 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। इस वर्ष 24 लाख 72 हजार किसानों ने धान को समर्थन मूल्य में बेचा है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य की राशि किसानों के खाते में चली गई है और अब अंतर की 970 रुपए प्रति क्विंटल की राशि जल्द दी जाएगी, 24 लाख 72 हजार किसानों खाते में 13 हजार करोड़ की राशि का हस्तांतरण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च को 70 लाख 14 हजार महिलाओं के खाते में राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी वादों को मोदी की गारंटी में पूरा किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री के आगमन के लिए जिलेवासियों के तरफ से अभिनन्दन और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और उन्हीं के कारणों से आज 118 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन हुआ है। सामाजिक सम्मेलन को सासंद श्री संतोष पांडेय, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक अशोक साहू सहित समाज के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने माता कर्मा की पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महाशिवरात्री के पावन अवसर पर आज कबीरधाम जिले के ग्राम कुरुवा में आयोजित साहू समाज सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंचने पर सर्वप्रथम कर्मा मैदान परिसर में स्थापित माता कर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता कर्मा का आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button