11/04/2026

राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर दिया प्रेजेंटेशन

0

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने 1 से 3 अगस्त तक नई दिल्ली में आयोजित  राज्यपालों के सम्मेलन में भाग लिया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के आकांक्षी जिलों, ब्लॉक और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर अपनी प्रस्तुति दी।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। राज्यपाल ने विशेष रूप से बीजापुर जिले के माओवादी गतिविधियों से प्रभावित ग्राम मुदवेंडी का उल्लेख किया, जहां सड़कों का विस्तार किया गया और प्रशासन द्वारा सुरक्षा बढ़ाई गई।

इसके बाद वहां के वंचित बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। प्रस्तुतीकरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना एवं प्रदेश के मुखिया  विष्णुदेव साय के सुशासन का सूर्योदय ध्येय वाक्य के साथ जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा जिले के समुचित विकास में बेहतर प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिले के विभागीय अधिकारियों द्वारा शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया जा रहा जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है।

जिसके कारण बीजापुर अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मुकाम बनाने में सफल होते नजर आ रहा है। जिससे जिले के अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह का वातावरण है उनके कार्यों की प्रस्तुतिकरण राष्ट्रीय स्तर पर होने से शासन की योजनाओं का और भी बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

 

 
HOTEL STAYORRA नीचे वीडियो देखें
Gram Yatra News Video

Live Cricket Info

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *