राज्य समाचार

नई शिक्षा नीति से देश की तरक्की में बढ़ेगा युवाओं का योगदान : टंकराम वर्मा

Spread the love

बलौदाबाजार । देश की तरक्की की राह में युवाओं का योगदान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लागू की गई। नई शिक्षा नीति का छत्तीसगढ़ में क्रियान्वयन हो रहा है।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जिला मुख्यालय स्थित शासकीय दाऊ कल्याण आर्टस एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार के दीक्षारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति में नौकरी की जगह स्वरोजगार पर जोर दिया गया है, ताकि व्यक्ति आत्मनिर्भर होकर खुद को नौकरी के बजाय अन्य लोगों को नौकरी प्रदान कर सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति में मातृभाषा में पढ़ाई के साथ-साथ देश की संस्कृति, सभ्यता को महत्व दिया गया है, जिससे छात्रों में गौरवशाली संस्कृति से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में नवीनतम तकनीकी ज्ञान का भी समावेश किया गया है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

आज राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने शासकीय दाऊ कल्याण आर्टस एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाज़ार के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नवप्रवेशी कॉलेज छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने होनहार एवं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। स्काउट गाइड प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष चितावर जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button