राज्य समाचार

साधना करने के दौरान 2 सगे भाईयों की मौत,2 बेहोश

Spread the love

सक्त। सक्ति से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, आरोप है कि यहां साधना करने के दौरान दो सगे भाईयों की मौत हो गई,जबकि दो लोग बेहोश हो गए,वहीं दो लोगों मानसिक संतुलन बिगड़ने की भी खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है,इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सक्ति के बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव का बताया जा रहा है, आरोप है कि यहां एक घर एक कमरे में उज्जैन के बाबा की फोटो सामने रखकर सभी 6 लोग बीते करीब सप्ताह भर से जाप, साधना कर रहे थे, उसी दौरान दो भाईयों की मौत हो गई, जबकि दो घायल और दो लोगों मानसिक हालत बिगड़ने की खबर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक भाईयों की शव को मच्युरी में रखा गया है,जिसका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा,जिसके रिपोर्ट आने और पुलिस जांच के बाद ही युवकों की मौत का असल कारणों का पता चल पाएग, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है,वहीं इस पुरे घटना के बाद गांव में लोगों के बीच दहशत देखा जा रहा है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button