राज्य समाचार

निगम भिलाई में कार्यरत 7 कर्मचारियों का हुआ प्रमोशन

Spread the love

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयुक्त के अधिकारिता के अधीन पदो पर पदोन्नति हेतु गठित छान बिन समिति की बैठक के अनुशंसा के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई में कार्यरत कर्मचारियो का पदोन्नति किया गया है। इसी तारतम्य में वरिष्ठता के आधार पर नगर निगम भिलाई के 7 कर्मचारियो को आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने पदोन्नति का पत्र सौंपा।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

सुनील जोशी राजस्व उप निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, श्रीमती ज्योति त्रिवेदी सहायक गे्रड 02 से सहायक कार्यालय अधीक्षक सहायक गे्रड 01, विनोद वर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, राजेश पालवे सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, विरेन्द्र चतुर्वेदी सहायक गे्रड 03 से सहायक गे्रड 02, विकास बेलकर सहायक गे्रड 03 से सहायक गे्रड 02, डी. रवि सहायक गे्रड 03 से सहायक गे्रड 02 ।

उपरोक्त समस्त पदोन्नत कर्मचारी को 15 दिवस के भीतर पदोन्नत पद पर कार्य भार ग्रहण करना होगा, अन्यथा पदोन्नति आदेश स्वयं निरस्त माना जायेगा। यह पदोन्नति छ.ग. मान. उच्च न्यायालय में प्रचलित प्रकरण में पारित होने वाले अंतिम आदेश क्रे अधीन होगा। कार्मचारियो को पदोन्नति पत्र प्रदान करने के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, स्थापना अधीक्षक बसंत देवांगन, योजना प्रभारी विद्याधर देवांगन, आदि उपस्थित रहे। 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button