राज्य समाचार

DEO के कई ठिकानों पर ACB ने मारा छापा, ये है मामला…

बिलासपुर । एसीबी ने शनिवार को बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। बिलासपुर में रात से बारिश हो रही है। बरसते पानी में एसीबी की टीम 5:45 बजे बिलासपुर के नूतन कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पर धमक गई।

जिला शिक्षा अधिकारी साहू के बिलासपुर के अलावा कवर्धा स्थित निवास पर भी एसीबी की टीम पहुंची है। छापे की खास बात यह है कि एसीबी ने इस बार पुलिस की मदद नहीं ली। इसलिए अगल-बगल किसी को पता नहीं चल पाया। एसीबी की टीम सिर्फ एक गाड़ी में सुबह-सुबह जिला शिक्षा अधिकारी के घर पहुंच गई। उस समय घर के सारे सदस्य सो रहे थे। कॉल बेल बजाने के बाद दरवाजा खुला, तो ACB के अफसरों ने अपना परिचय दिया। एसीबी का नाम सुन जिला शिक्षा अधिकारी समेत उनके परिवार सदस्य चौंक गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

एसीबी के सूत्रों ने बताया कि बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की कई शिकायतें आई थी। सारी शिकायतों की जांच पड़ताल के बाद एसीबी ने आज छापा मारा।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button