राज्य समाचार
फरसाबहार के लिपिक कर्मचारियों का कम्प्यूटर कौशल परीक्षा, अधिकारियों ने लिपिकों के कार्यक्षमता को परखा
जशपुरनगर फरसाबहार एसडीएम प्रदीप राठिया के निर्देशन में आज शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत फरसाबहार विकासखंड के लिपिक कर्मचारियों का कम्प्यूटर कौशल परीक्षा आयोजन किया गया। इस दौरान फरसाबहार तहसीलदार सुशील सेन एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
आयोजित परीक्षा में लिपिकों के कार्यक्षमता और कार्यशैली को अधिकारियों ने परखा। कंप्यूटर कौशल परीक्षा के पश्चात कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की सलाह दी गई। साथ ही अधिकारियों द्वारा दिए गए दायित्वों को समय पर करने के लिए कहा गया है।
Live Cricket Info
