राज्य समाचार

जंगल में नक्सलियों की प्रयोगशाला : कैमिकल्स और विस्फोटक बनाने का सामान मिला

पखांजूर। कांकेर जिले में मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों को जंगल में नक्सलियों की लैब मिली। लैब में बहुत सारे कैमिकल्स रखे हुए थे। जवानों ने कुछा सामान जब्त कर लिया। जंगल के बीच मिले नक्सली लैब ने जवानों की चिंता और बढ़ा दी है।  यह मामला छोठे बेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा गाँव के जंगल का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर डीआरजी और बीएएफ के जवान दो दिन पहले संयुक्त ऑपरेशन के लिए निकले थे। इस दौरान बिनागुंडा गाँव के जंगल में नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ के बाद एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान रीता मड़ियाम के रूप में हुई है। जो पीएलजीए की कंपनी नंबर 5 की सदस्य थी और उस पर 8 लाख रुपये का इनाम था। इसके अलावा मौके से एक 3 नॉट 3 राइफल, एक 315 राइफल, एक मैगजीन, 3 नॉट 3 के 5 जिंदा राउंड मिले हैं।

जवानों ने नक्सल प्रयोगशाला में रखे कैमिकल्स को किया जब्त
सर्चिंग के दौरान जवानों को बिनागुंडा गाँव के जंगल में नक्सलियों का प्रयोगशाला मिला। वहां पर कई सारे कैमिकल्स और विस्फोटक बनाने के सामान रखे हुए थे। जिनमें से कुछ जरूरी सामान को सुरक्षाबलों की टीम ने जब्त कर लिया और कुछ सामान वहीं लैब में रखा हुआ है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button