राज्य समाचार

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 18 अक्टूबर तक

बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का करेंगे सत्यापन

Spread the love

गरियाबंद। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम 20 अगस्त से 18 अक्टूबर 2024 तक बीएलओ. द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जायेगा। साथ ही उक्त अवधि में मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण का कार्य किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि 19 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2024 तक अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संदर्भ में पूरक तथा एकीकृत मतदाता सूची तैयार की जायेगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन जिले के समस्त मतदान केन्द्रों में किया जाना है। इसके अलावा 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक दावा-आपत्तियां प्रस्तुत किया जा सकता है। इस दौरान मतदान केन्द्रों में बी.एल.ओ. एवं अविहित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 24 दिसम्बर 2024 तक किया जायेगा एवं मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जायेगा। इस अवधि में नवीन मतदाता अपना नाम फार्म 06 भरकर जुड़वा सकते हैं। इसी प्रकार यदि कोई मतदाता अपना नाम कटवाना चाहता है, तो फार्म 07 एवं मतदाता अपनी जानकारी में किसी प्रकार का सुधार करवाना चाहते हैं, तो फार्म 08 भरकर अपने मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. के पास जमा कर सकते हैं या आयोग की वेबसाईट में ऑनलाईन आवेदन भी कर सकते हैं। फार्म प्राप्त करने हेतु 09  नवम्बर एवं 10 नवम्बर, 16 नवम्बर एवं 17 नवम्बर 2024 को विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिनकी आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो रही हैं, उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाने की अपील की गई हैं।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button