राज्य समाचार

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना बनी जीवनदायिनी

भिलाई ।  मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत नगर निगम भिलाई क्षेत्र में 4 गाड़ी चलाई जा रही है। जनरल ओपीडी के डॉक्टर एवं विशेषज्ञ डॉक्टर बैठते है। आवश्यकतानुसार सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट कराने की भी सुविधा गाड़ी में उपलब्ध है। डॉक्टर द्वारा लिखी गई सभी दवाईयां एवं जॉच नि:शुल्क किये जाते है। प्रतिदिन नगर निगम भिलाई के सभी जोन में निर्धारित तिथि के अनुसार गाड़ी जा रही है। जहां पर श्रमिक लोग, उनके परिवार के सदस्य एवं आमजन इलाज करा सकते हैं। जो इलाज हम प्राइवेट डॉक्टर के पास जाकर कराते हैं वह डॉक्टर हमसे फीस लेते हैं हमे तमाम प्रकार की जांच लेबोरेटरी में जाकर कराते हैं।

फिर जाकर हमें पता चलता है क्या बीमारी है इसमें मजबूरी में हमारा अनावश्यक पैसा खर्च हो जाता है। शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के 3 मोबाईल मेडिकल युनिट एवं 1 दाई-दीदी-क्लीनिक बस नगर निगम भिलाई क्षेत्र में चलती है। उसी में डॉक्टर नर्स और आवश्यकता अनुसार दवाई भी वितरित की जाती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इसका समय सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक रहता है। वार्ड के सार्वजनिक स्थल पर लगाया जाता है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एवं महापौर नीरज पाल ने श्रमिक बहुल्य क्षेत्र में रहने वाले परिवारो से अनुरोध किये है कि अधिक से अधिक संख्या में जाकर शासन द्वारा प्रदाय चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाये। यह सुविधा सभी श्रमिक भाईयो एवं परिवारो के लिए निशुल्क उपलब्ध है।

 

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button