राज्य समाचार

नीति आयोग के तहत ‘‘संपूर्णता अभियान‘‘ कार्यक्रम का इंडोर स्टेडियम शुभारंभ

विधायक ने लक्ष्यों के प्राप्ति के लिए दिलाई शपथ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में नीति आयोग के द्वारा आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक ‘‘संपूर्णता अभियान‘‘ कार्यक्रम का शुभारंभ आज इंडोर स्टेडियम में स्थानीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में विधायक चैतराम अटामी के द्वारा सभी को नीति आयोग के द्वारा जारी शपथ दिलाई गई। 

नीति आयोग के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि नीति आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में आज यहां शिविर का आयोजन किया गया। नीति आयोग के द्वारा हमारे जिले को 7 प्रमुख विकास सूचकांक दिये गये है जिनमें गर्भवती महिलाओं को पूरक पोषण की प्राप्ति, सभी बच्चों का पूर्ण टीकाकरण, हर व्यक्ति की मधुमेह और उच्च रक्तचाप की नियमित जांच, सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण, स्व सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड प्रदाय तथा स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होना शामिल है। इन सब लक्ष्यों के प्राप्ति के लिए जिले में संतोषजनक तरीके से कार्य संपादित हो रहा है। 

देश के प्रधानमंत्री के मंशानुरूप जनकल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए शासन प्रशासन प्रतिबद्ध है जैसा कि महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में आंगनबाड़ी, तथा मितानिन बहनों ने धरातलीय स्तर पर अपने कार्य बहुत लगन से करके हजारों महिलाओं को लाभान्वित किया है। इन सूचकांक के लक्ष्य के अनुरूप काम लगभग जिले में 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष लक्ष्यों के पूर्ति के प्रयास प्रगति पर है। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, स्वॉयल हेल्थ कार्ड, गर्भवती पोषण आहार, एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाये गये थे। साथ ही शालेय छात्र-छात्राओं के लिए यहां चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। कार्यक्रम के अंत में विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म की गई। 

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामू राम नेताम, जिला पंचायत सदस्य मालती मुड़ामी, जिला पंचायत सदस्य पायके मरकाम, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्व रजंन, सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button