राज्य समाचार

अहिल्याबाई होलकर कन्वेशन सेंटर हाल रिसदी रोड कोरबा में आयोजित होगा योगा दिवस

  • उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में 21 जून को प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक सम्पन्न होगा कार्यक्रम

कोरबा (ग्रामयात्रा छत्तीसगढ़ )।  उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिसदी रोड कोरबा स्थित पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर कन्वेशन सेंटर हाल में जिला स्तरीय योगा दिवस का आयोजन किया जाएगा, यह आयोजन प्रातः 07 बजे से 08 बजे के मध्य सम्पन्न होगा। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में आयोजन के नोडल अधिकारी व आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने समाज कल्याण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम की चुस्त-दुरूस्त व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

यहॉं उल्लेखनीय है कि शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत ’’ योगा संगम ’’ एवं ’’ हरित योग ’’ की थीम पर 21 जून को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के साथ-साथ कोरबा में भी किया जाएगा, यह आयोजन 21 जून को प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक रिसदी रोड कोरबा स्थित नवनिर्मित पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर कन्वेशन हाल में सम्पन्न होगा, आयोजन के मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे। पूर्व में यह आयोजन सी.एस.ई.बी. फुटबाल ग्राउण्ड में प्रस्तावित था किन्तु बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए तथा आमजन की सुविधा के मद्देनजर अब उक्त आयोजन कन्वेशन हाल में सम्पन्न किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर अजीत वसंत ने निगम आयुक्त श्री पाण्डेय को नोडल अधिकारी एवं उप संचालक समाज कल्याण विभाग को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए आयोजन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने समाज कल्याण विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया, की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा आयोजन की त्रुटिरहित चुस्त-दुरूस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कन्वेशन हाल में 500 से अधिक योगाभ्यासियों की रहेगी क्षमता

यहॉं उल्लेखनीय है कि जिला खनिज न्यास मद से लगभग सवा 17 करोड़ रूपये की लागत से उक्त कन्वेशन हाल का निर्माण कराया गया था, जिसका लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्पन्न हुआ था, अभी हाल ही में आयोजित एक गरिमायमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा उक्त कन्वेशन हाल का नामकरण पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किया गया है। उक्त कन्वेशन हाल में 500 से अधिक योगाभ्यासियों की क्षमता रहेगी, जहॉं पर उनके द्वारा सामुहिक योग प्रदर्शन व अभ्यास किया जाएगा।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button