राज्य समाचार
प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को 4 लाख की राशि स्वीकृत
जशपुरनगर । कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम रैरूमाकला निवासी गोपाल राम का सर्पदंश से 19 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनकेे पत्नी झनो बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now