राज्य समाचार

नगरीय निकायों और पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियों पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने दिया ज़ोर

प्रमुख सचिव पंचायत, सचिव नगरीय प्रशासन और सामान्य प्रशासन से बैठक में हुई निर्वाचन की तैयारियों संबंधी महती चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

रायपुर, 27 जून 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही आगामी समय में होने वाले नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन की तैयारियां तेजी से करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को उन्होंने एक अहम बैठक रखी। इसमें प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, सचिव नगरीय प्रशासन श्री बसवराजू एस. , सचिव सामान्य प्रशासन श्री डी.डी.सिंह तथा सचिव राज्य निर्वाचन आयोग डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे उपस्थित रहे।
बैठक में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के वार्डों के परिसीमन की प्रक्रिया के संबंध में चर्चा करते हुए आयुक्त श्री सिंह ने इसे समय सीमा में कराने पर जोर दिया है। इस मौके पर उन्होंने समय-समय पर उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्वाचन से संबंधी दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
बैठक में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए मतदाता सूची की तैयारी की भी आयुक्त श्री सिंह ने समीक्षा की। साथ ही मतदान केन्द्र और मतदान कर्मियों की आवश्यकता और व्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने आम निर्वाचन के पहले सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने पर बल दिया है।
संयुक्त संचालक, जनसंपर्क
इस्मत

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button