राज्य समाचार
Trending

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो के जन्मदिन समारोह में हुआ कुछ ऐसा किसी ने नहीं सोचा होगा वैसा

कोरबा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री और युवाओं के प्रेरणास्रोत विकास महतो का जन्मदिन कोरबा में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विकास महतो, जिन्हें यूथ आइकॉन के रूप में जाना जाता है, की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके जन्मदिन पर लगभग 15,000 लोगों ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उन्हें बधाई दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा के युवाओं ने विशेष रूप से इस दिन को यादगार बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, और स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक कार्य शामिल थे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं ने विकास महतो के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। विकास महतो ने स्वयं इन कार्यक्रमों में भाग लिया और युवाओं के उत्साह को सराहा। उन्होंने कहा कि युवाओं की इस ऊर्जा और समर्पण से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती है और वे इस ऊर्जा का सदुपयोग समाज की बेहतरी के लिए करने का संकल्प करते हैं।

महिलाओं के बीच भी विकास महतो की लोकप्रियता का विशेष स्थान है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर कोरबा की हजारों महिलाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। महिलाओं ने इस अवसर पर उनके दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना की। विकास महतो ने भी इस स्नेह को स्वीकारते हुए कहा कि वे अपनी दीदी-बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हमेशा से संकल्पित है और आगे भी रहेंगे।

भाजपा के इस युवा नेता ने अपने जन्मदिन को सेवा और समर्पण के साथ मनाने की परंपरा को कायम रखते हुए, इस दिन को समाज के लिए समर्पित किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र वितरित किए। इसके अलावा, उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की।

विकास महतो की राजनीतिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना रहा है। वे न केवल भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय सदस्य हैं, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्रोत भी हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी कोरबा में लगातार मजबूत हो रही है, कोरबा विधानसभा के अभेद किले को ध्वस्त करने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनका मानना है कि युवाओं की भागीदारी ही किसी भी समाज के विकास का आधार है।

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विकास महतो को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी ने उनके नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास महतो का समर्पण और मेहनत ही उन्हें एक सच्चा जननेता बनाती है।

विकास महतो का जन्मदिन उनके लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि एक सामाजिक दायित्व की भावना को मजबूत करने का अवसर था।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button