August 3, 2025 |

NEWS FLASH

Latest News
उपभोक्ताओं को मिलेगी हर 30 मिनट की बिजली खपत की जानकारीअब गांजा पीने वाले भी जाएंगे जेल, रायपुर पुलिस ने शुरू की कार्रवाईधारासिव के पनखत्ती तालाब में मिला अज्ञात भ्रूण, इलाके में सनसनी11 लाख की लूट निकली फर्जी: कर्ज से उबरने रची थी साजिश, आरोपी गिरफ्तारउद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को 14419 सदस्य बनाने पर मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानितकलेक्टर ने वनांचल ग्राम खोभा, जोब एवं पंडरापानी का किया सघन निरीक्षणनहर में डूबने से युवक की मौतलाखों के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सुभाष तिवारी गिरफ्तारधर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार ननों को मिली जमानतकोरबा पुलिस की क्राइम मीटिंग: अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर जोर
छत्तीसगढ़

मातृशक्ति का सदैव मिला सहयोग : मंत्री लखन

Gram Yatra Chhattisgarh
Listen to this article

पत्रकारवार्ता : प्रधानमंत्री महिलाओं से करेंगे चर्चा

कोरबा 10 फरवरी 2024। मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा से भाजपा को मिलता रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी नारी शक्ति वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करेगे। शक्ति वंदन अभियान के तहत विधान सभा क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में नारी शक्ति संवाद के तहत एनजीओ एवं आंगनबाड़ी की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की जाएगी।
इस संबंध में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें एनजीओ व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। जिले के समस्त मंडल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए पत्रक वितरण किया जाएगा। एनजीओ व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से एलईडी टीवी के जरिए 22 फरवरी को प्रधानमंत्री सीधा संवाद करेंगे। एनजीओ प्रमुखों का सम्मेलन भी किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। गांव व शहर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोडऩे का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के उस वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जो सामाजिक कार्यों से जुड़कर लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत एक करोड़ स्व-सहायता समूहों और एनजीओ से संपर्क कर 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाएगा। इसके तहत छत्तीसगढ़ में साढ़े तीन लाख से अधिक समूहों के जरिये 8 लाख महिलाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 10 और 11 फरवरी को विधानसभा स्तर पर शक्ति वंदन सम्मान समारोह का आयोजन होगा। वहीं, 12 से 20 फरवरी तक ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जाएगा।
पत्रवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से जिला भाजपाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, हितानंद अग्रवाल, प्रफुल्ल तिवारी, डॉ.आलोक सिंह, टिकेश्वर राठिया, संतोष देवांगन, बैशाली रत्नपारखी, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close