राज्य समाचार

युकां चुनाव में ID हैक,प्रत्याशियों से लेकर मतदाताओं में खलबली

Spread the love

फर्जी वोटों की दिल्ली में हुई शिकायत,अब आगे क्या…? टिकी निगाह

 

कोरबा।   युवा कांग्रेस संगठन के वर्तमान में जारी चुनाव और 29 सितंबर मंगलवार की शाम तक मतदान के अंतिम समय सीमा से पहले फर्जी वोटों की आई बाढ़ और अब प्रत्याशियों से लेकर उनके समर्थकों के आईडी/ नम्बर हैक हो जाने से खबबली मच गई है। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर बड़े फर्जीवाड़ा की बातें भी अब सामने आने लगी हैं। ऐसे में इस चुनाव को लेकर जहां निष्पक्षता और ईमानदाराना मतदान पर संकट के बादल गहरा गए हैं वहीं पूरा चुनाव दूषित होता नजर आ रहा है।

WhatsApp Group
Telegram Channel Join Now

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे प्रशांत कुमार (बालोद) सहित अन्य कुछ अभ्यर्थियों ने सीधे दिल्ली जाकर आज अपनी शिकायत दर्ज करा दी है वहीं कोरबा जिले में भी बड़े पैमाने पर खलबली मची हुई है। आज सुबह से ही कई युवा कांग्रेस प्रत्याशी व समर्थकों में इस बात को लेकर खलबली मची है कि उनका मोबाइल आईडी हैक कर लिया गया है। किसी भी एक मतदाता/ प्रत्याशी का आईडी हैक होने से न सिर्फ उस एक प्रत्याशी का बल्कि 6 अभ्यर्थियों का मत प्रभावित हो रहा है। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के वोटर लिस्ट धारक मतदाता के द्वारा 6 पदों के प्रत्याशियों के लिए मतदान किया जा रहा है।

न सिर्फ कोरबा बल्कि लगभग प्रदेश भर में ऐसे हालात निर्मित होने की जानकारी सामने आई है। कोरबा जिले की ही बात करें तो यहां कई लोगों के आईडी हैक कर हजारों वोट प्रभावित करने की जानकारी सामने आ रही है।

एक मतदाता ने बताया कि वह कभी जिस क्षेत्र/ गांव में गया ही नहीं, उस गांव से उसका वोट दिखाया जा रहा है। ऐसे एक नहीं बल्कि दर्जनों/सैकड़ो मामले सामने आ जाएंगे।

 

भरी बरसात में फर्जी वोटों से मतदान का फीगर बढ़ाने के साथ-साथ अब आईडी हैक कर वोटो की चोरी किए जाने का मामला सामने आने के बाद लोग यह कहने से नहीं चूक रहे कि एक तरफ जहां कांग्रेस संगठन के लोग वोट चोरी का आरोप लगाकर प्रदेश व देश भर में विरोध दर्ज करा रहे हैं तो दूसरी ओर उनके युवा संगठन इकाई के चुनाव में ही वोटों का फर्जीवाड़ा बड़े पैमाने पर हो रहा है। आईडी हैक होने के मामले में शिकायत युकां चुनाव के जोनल रिटर्निंग ऑफिसर (बिलासपुर जोन) नरेंदर कौर से किए जाने की भी बात सामने आ रही है।

अब देखना होगा कि पहले फर्जी वोटों की बाढ़ और अब आईडी हैक कर वोटों की चोरी करने के मामले में छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक का संगठन किस नतीजे पर पहुंचता है? युवा कांग्रेस का या यह चुनाव जारी रहेगा या फिर इसे रद्द करने का फैसला लिया जाएगा ! इस पर निगाहें टिकी हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button