राष्ट्रीय खबरें

खेत में काम कर रही महिला को कुत्ते ने नोंचकर मार डाला, बचाने के लिए आये उसके पति को कई जगह काटा

मिर्जापुर

रेत पर खेती कर रहे किसान दंपती पर शुक्रवार की सुबह एक कुत्ते ने हमला कर दिया। पहले उसने पत्नी को नीचे गिरा दिया। इसके बाद चेहरे व गले को नोंच डाला। इससे महिला की मौत हो गई। मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गंगा का है। 

पति बचाव में पहुंचा तो कुत्ते ने उसके बाएं हाथ की एक अंगुली सहित कई जगह काट लिया। इससे नाराज लोगों ने घेरकर कुत्ते को मार डाला। कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी बारीपुर निवासी बसंतु बिंद (58) और उनकी पत्नी दुलेसरा देवी (55) भटौली गंगा नदी के बीच रेत पर सब्जियों की खेती करते थे। शुक्रवार को दोनों खेत पर काम कर रहे थे। 

सुबह 10 बजे के करीब एक कुत्ते ने दुलेसरा पर हमला कर दिया। बचने के चक्कर में वह रेत पर गिर गई। कुत्ते ने दुलेसरा के चेहरे और गर्दन को कई जगह से नोंच खाया। दुलेसरा की चीख-पुकार सुनकर बसंतु दौड़ा तो कुत्ते ने उन पर भी हमला बोल दिया। बाएं हाथ की अंगुली सहित कई जगह काट लिया। कुछ अन्य लोग भी बचाव करने पह़ुंचे तो कुत्ते ने उन्हें भी काटकर घायल कर दिया।  घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बीच कुत्ते के हमले से महिला की मौत की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button