राष्ट्रीय खबरें

रैगिंग के आरोप में 80 लड़कियों को किया निलंबित, जूनियर्स पर डाला था गाने और डांस करने का दबाव

हैदराबाद

Spread the love

रैगिंग मामले में 80 पीजी महिला छात्राएं निलंबित कर दिए गए है। अधिकारियों के मुताबिक इन 80 छात्राओं पर कथित तौर पर अपने जूनियरों पर गाने और डांस करने का दबाव डालने का आरोप लगा है। शिकायत में जुनियर्स ने आरोप लगाया कि उनके वरिष्ठ छात्रों ने उन पर गाने और डांस करने के लिए दबाव डाला था। अधिकारियों ने कहा कि 80 पीजी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।

हाल ही में एक परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बाद वारंगल जिले के काकतीय विश्वविद्यालय के वाणिज्य और प्राणीशास्त्र विभागों के पोस्ट ग्रेजुएट के कुछ छात्रों ने 18 दिसंबर को फिर से अपने जूनियरों से संस्थान के महिला छात्रावास में अपना परिचय देने के लिए कहा।

जूनियर्स ने लगाया आरोप

जूनियर्स ने ऐसा करने से मना कर दिया और इस मामले पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत में जुनियर्स ने आरोप लगाया कि उनके वरिष्ठ छात्रों ने उन पर गाने और डांस करने के लिए ‘दबाव’ डाला था। अधिकारियों ने कहा, जांच की गई और 80 पीजी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button