राज्य समाचार

अगले 72 घंटों में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटों में अच्छी बारिश हो सकती है.मानसून की द्रोणिका मध्य समुद्र तट से 1.5 किलोमीटर तक विस्तारित है। वहीं उत्तरी बंगाल की खाड़ी से लगे हुए बंगला देश और पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे छत्तीसगढ़ के ऊपर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सब संयुक्त सिस्टम की वजह से छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वहीं अगले 48 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक जेआर साहू ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से कम दबाव वाला क्षेत्र गुजर रहा है। पश्चिम बंगाल पर भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 48 घंटे में इसकी तीव्रता बढ़ सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ से कम दबाव बनता दिख रहा है। इस वजह से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कई इलाकों हल्की से भारी बारिश भी हो सकती है।

Live Cricket Info

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Related Articles

Back to top button