राज्य समाचार

CG CRIME NEWS: पुलिस ने दो आरोपितों को भेजा जेल, कैंची मारकर युवक की हत्या

रायपुर- पुराने विवाद को लेकर दो दिन पहले न्यू राजेंद्रनगर इलाके की फल मंडी के पास पुराना राजेंद्रनगर निवासी राहुल टंडन की कैंची मारकर हत्या करने वाले लक्की नेताम और आशीष चंदेल को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 15 दिन पहले मोहल्ले में राहुल के साथ उनका विवाद हुआ था। इसी दौरान दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। वहीं गुरुवार की रात में उसे अकेला पाकर कैंची से हमला कर फरार हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक 21 दिसंबर की रात नौ बजे राहुल घर से खाना खाकर मोहल्ले में आयोजित जयंती कार्यक्रम के मौके पर बैनर-पोस्टर लगाने के लिए निकला था। दूसरे दिन सुबह उसके पिता शशिभूषण टंडन के मोबाइल पर राहुल के नंबर से काल आया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

काल करने वाले ने बताया कि उसे फल मंडी के पीछे अभियंता भवन के पास मोबाइल पड़ा मिला है। पास में ही एक युवक खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा हुआ है। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। शशिभूषण ने मौके पर पहुंचकर देखा फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शुक्रवार की देर शाम आरोपित लक्की नेताम (21) और आशीष चंदेल (21) को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल कैंची और दोपहिया वाहन बरामद कर लिया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button