राज्य समाचार

राजनांदगांव में पहली बार 22 लाख का गांजा जब्त

Spread the love

राजनांदगांव, 24 फरवरी। मादक पदार्थों को लेकर राजनांदगांव पुलिस के कड़े रूख के अब सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। पुलिस ने शहर के बीच तुलसीपुर के कुख्यात तस्कर से पहली बार 22 लाख रुपए कीमत की गांजा की खेप बरामद की है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह पदभार ग्रहण करने के बाद से सिलसिलेवार मादक पदार्थों और असामाजिक कुरीतियों से जुड़े कारोबारों पर नकेल कसने की कवायद कर रहे हैं। पुलिस ने जब्त गांजा के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक तुलसीपुर के पुखराज वर्मा के पास से 371 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी बाजार में कीमत 22 लाख रुपए आंकी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के पास से 12 लाख रुपए भी नगद बरामद किया है। साथ ही आरोपी द्वारा इस कारोबार से मिले धन के जरिये खरीदे गए 28 लाख रुपए से अधिक की चैन और ब्रेसलेट भी जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मीडिया से बातचीत में पूरे प्रकरण पर विस्तृत जानकारी दी। पुलिस ने मीडिया को आरोपी को पेश कर उसके तत्कालिन पृष्ठभूमि को लेकर जानकारी दी। आरोपी आदतन गांजा तस्कर है। इस बीच गांजा के साथ 12 लाख रुपए और 28 लाख के जेवरात मिलने के बाद पुलिस ने इन्कम टैक्स और ईडी को भी जानकारी दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

आरोपी पुखराज पर हत्या, लूट और मारपीट को मिलाकर 13 मामले रिकॉर्ड में है। वर्ष 1990 में आरोपी के विरुद्ध हत्या और लूटपाट का मामला दर्ज है। वर्ष 2003 में भी आबकारी के एक मामले में आरोपी पर जुर्म दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20-बी के तहत जुर्म दर्ज किया है। यहां यह बता दें कि राजनांदगांव एसपी संतोष सिंह ने अवैध धंधों पर लगाम कसने के लिए निजात कार्यक्रम भी चलाया है। इस कार्यक्रम के जरिये नशाखोरी और दूसरी सामाजिक बुराईयों से दूर रहने की लोगों को सीख दी जा रही है। एसपी के इस मुहिम को समूचे जिले में बेहतर प्रतिसाद मिला है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button