राज्य समाचार

विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, अनुपूरक बजट पर सरकार को घेरेगी विपक्ष

रायपुर. विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा और आखिरी दिन है. आज राज्यपाल के अभिभाषण और अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. सत्र के अंतिम दिन हंगामा होने के आसार है. वहीं विपक्ष आज अनुपूरक बजट पर सरकार को घेर सकती है.

 

आज सदन में अभिभाषण के कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इधर विपक्ष किसान आत्महत्या, बढ़ती नक्सल घटना का मुद्दा उठा सकता है. सदन में आज अनुपूरक बजट के प्रावधानों पर भी चर्चा होगी. अनुपूरक बजट 12 हजार 992 करोड़ का है. जिसमें पीएम आवास योजना के लिए करीब 3799 करोड़, महतारी वंदन योजना के लिए 12 सौ करोड़ रुपये, धान के 2 साल के बोनस के लिए 3800 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button