राज्य समाचार
CG BREAKING: सायकल नही दिलाने पर 12 वर्षीय नाबालिग ने की आत्महत्या….परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
अभनपुर/रायपुर- राजधानी रायपुर से लगे से अभनपुर से आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहाँ एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्चे ने अपने गांव में ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, घटना की सुचना पर राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची है.
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र के ग्राम उपरवारा का है, जहाँ 12 वर्षीय नाबालिग (जितेंद्र यादव पिता रमेश यादव 13) बच्चे ने माता पिता के सायकल नही दिलाने पर अपने जान दे दी है, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बता दें कि नाबालिग की लाश अपने गांव में ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली है, सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची राखी थाना मामले की जाँच कर रही है.
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now
Live Cricket Info