राज्य समाचार
छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब बंदी की ओर बढ़ाया कदम
रायपुर|कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2019-20 पर भी चर्चा की गई।
निर्णय लिया गया है कि आबकारी ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। यानी शराब के दाम बढ़ेंगे।
यह ड्यूटी कितनी बढ़ेगी इसका पता बजट पेश होने पर चलेगा। अफसरों के मुताबिक यह निर्णय बजट में शामिल है।
सरकार ने प्रदेश में शराब की 50 दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में प्रदेश में 702 शराब दुकानें हैं।
किन दुकानों को बंद किया जाएगा यह अभी तय नहीं है। सरकार जनभावनाओं को देखते हुए निर्णय लेगी।
Live Cricket Info
WhatsApp Group
Telegram Channel
Join Now